Lakhisarai News: खगौर में लेबर ठेकेदार के घर के बाहर तीन बम फेंकने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
लखीसराय, सितम्बर 22 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। किऊल थाना क्षेत्र के खगौर गांव में सोमवार की रात लेबर ठेकेदार के घर के बाहर कथित तौर पर तीन बम फेंके जाने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। धमाके की आवाज सुनकर घर से बाहर निकले लोगों ने धुआं उठता देखा। घटना के बाद से मोहल्ले में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मंगलवार सुबह डीएसपी सहित पुलिस पदाधिकारियों ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच की। खगौर निवासी रेलवे रैक के लेबर ठेकेदार मोहन मंडल ने किऊल थाना में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि सोमवार की रात करीब 9:30 बजे उनके आवास के पूर्वी गेट की सुरक्षा दीवार पर दो बम तथा गेट से सटी दीवार पर एक बम फेंका गया। उन्होंने बताया कि धमाके की आवाज सुनकर जब वे घर से बाहर निकले तो वहां धुआं दिखाई दिया। आवेदन मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.