Lakhisarai News: खगौर गांव में युवती को मारपीट कर घायल किया, सदर अस्पताल में भर्ती
लखीसराय, अगस्त 13 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिसं। किऊल थाना क्षेत्र के खगौर गांव में गुरुवार को किसी बात को लेकर हुए विवाद में एक युवती के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में घायल युवती को परिजनों ने इलाज के लिए लखीसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार, खगौर गांव निवासी रंजीत बिंद की 19 वर्षीय पुत्री राजनंदिनी कुमारी ने बताया कि गांव के ही कुछ युवकों ने उसके साथ बेवजह गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। मारपीट में वह घायल हो गई। घटना के बाद परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। राजनंदिनी ने बताया कि घटना के संबंध में परिजनों को जानकारी देने के बाद आरोपी युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही गई है। फिलहाल चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति सामान्य ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.