Lakhisarai News: खगड़िया सदर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को लखीसराय पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार
लखीसराय, जुलाई 17 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। टाउन थाना पुलिस ने गुरुवार देर रात शहर के चितरंजन रोड बिजली ऑफिस स्थित साईं बाबा मंदिर के निकट बड़ी कार्रवाई करते हुए खगड़िया जिला के सदर प्रखंड के आपूर्ति पदाधिकारी को शराब के नशे में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उन्हें उनकी हुंडई क्रेटा कार के साथ चालक सहित पकड़ा। गिरफ्तारी स्थल टाउन थाना से महज 150 मीटर की दूरी पर स्थित है। पुलिस की जांच में पदाधिकारी के शराब सेवन करने की पुष्टि हुई है।
गिरफ्तारी के विवरण वहीं वाहन की तलाशी के दौरान कार से विदेशी शराब और बीयर भी बरामद की गई। वाहन चालक को भी हिरासत में लिया गया, हालांकि जांच में उसके शराब सेवन करने की पुष्टि नहीं हुई है। गिरफ्तार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के ही पूर्वी कार्यानंद नगर पावर ग्रिड ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.