Lakhisarai News: क्षतिग्रस्त पुल पर बेखौफ दौड़ रहे भारी वाहन, प्रशासनिक लापरवाही से कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
लखीसराय, सितम्बर 21 -- Lakhisarai News: मनोज कुमार, लखीसराय। प्रशासनिक दावों और कागजी पाबंदियों की पोल खोलती बाईपास की यह तस्वीर किसी बड़ी अनहोनी को खुला आमंत्रण दे रही है। जिला प्रशासन और राज्य पुल निर्माण निगम द्वारा आधिकारिक तौर पर क्षतिग्रस्त घोषित किए जा चुके बाईपास पुल पर भारी वाहनों का परिचालन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। हालात यह हैं कि चेतावनी और बैरिकेडिंग को ताक पर रखकर ट्रकों का गुजरना बदस्तूर जारी है जिससे कभी भी कोई घटना घट सकती है।
बैरिकेडिंग सिर्फ दिखावा, वाहन चालकों ने खुद बना लिए वैकल्पिक रास्ते: जिला प्रशासन ने भारी वाहनों की एंट्री रोकने के लिए पुल के दोनों ओर बैरिकेडिंग तो जरूर खड़ी कर दी लेकिन यह उपाय नाकाफी साबित हुआ है। वाहन चालकों और दबंगों ने बैरिकेडिंग के ठीक किनारे से मिट्टी और मलबे डालकर नए रास्ते बना लिए हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.