लखीसराय, अक्टूबर 22 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। बिहार विधान परिषद के कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ओर एस पी प्रेरणा कुमार ने समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ संयुक्त ब्रीफिंग की। इस दौरान अधिकारियों को चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने और मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए दो सुपर जोनल दंडाधिकारी और सात जोनल दंडाधिकारियो...