Lakhisarai News: कोसी स्नातक चुनाव की मतगणना के बाद शहर में पुलिस अलर्ट, चौक-चौराहों पर जवान तैनात
लखीसराय, अक्टूबर 28 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की मतगणना प्रक्रिया संपन्न होने के बाद लखीसराय जिला प्रशासन ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना, अनधिकृत जुलूस अथवा विधि-व्यवस्था में बाधा उत्पन्न होने की आशंका को देखते हुए शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार और पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देशन में बुधवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर पुलिसकर्मियों को तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी गई। शहर के शहीद द्वार स्थित यातायात पोस्ट पर 20 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। इसके अलावा अन्य प्रमुख चौक-चौराहों पर भी पुलिस बल की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी परिस्थिति में यातायात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.