लखीसराय, अगस्त 12 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के पुरानी बाजार चितरंजन रोड स्थित कार्यानंद शर्मा स्मारक महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग में मंगलवार को हरित एवं स्वच्छ परिसर अभियान के तहत एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अर्थशास्त्र विभाग के स्नातकोत्तर सेमेस्टर-II सत्र 2025-27 के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के फलदार व छायादार पौधे लगाए। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: केएसएस कॉलेज में अर्थशास्त्र विभाग के छात्र-छात्राओं ने किया पौधारोपणकार्यक्रम का महत्व कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने न केवल पौधारोपण किया, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल, सिंचाई और उनके संरक्षण की सामूहिक जिम्मेदारी भी उठाई। छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए अर...