Lakhisarai News: कीचड़ में फंसी प्रसव पीड़िता को ले जा रही एंबुलेंस, एक घंटे की मशक्कत के बाद ट्रैक्टर से निकाला
लखीसराय, सितम्बर 2 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि । सदर अस्पताल में प्रसव के लिए महिला को ले जा रही एंबुलेंस बुधवार को खगौर पंचायत में मिट्टी से सनी सड़क में फंस गई। करीब एक घंटे तक एंबुलेंस के दोनों पहिए मिट्टी में धंसने के कारण प्रसव पीड़िता और उसके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में आसपास के ग्रामीणों और समाजसेवियों के सहयोग से ट्रैक्टर की मदद से एंबुलेंस को खींचकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार खगौर पंचायत के केंद्रीय विद्यालय के समीप से प्रसव पीड़िता ज्योति कुमारी को एंबुलेंस के माध्यम से सदर अस्पताल लाया जा रहा था। महिला को एंबुलेंस में बैठाने के बाद जैसे ही वाहन सड़क की ओर आगे बढ़ा, सड़क पर बने गड्ढे में जमा मिट्टी व कीचड़ में उसके दोनों पहिए धंस गए। चालक द्वारा काफी प्रयास किए जाने के बावजूद ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.