Lakhisarai News: किसान चौपाल-सह-खेत बचाओ अभियान शुरू, 30 नवंबर तक किसानों को किया जाएगा जागरूक
लखीसराय, अक्टूबर 27 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से किसान चौपाल-सह-खेत बचाओ अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान 30 नवंबर 2026 तक चलेगा। इसके तहत किसानों को रबी मौसम में खेती से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और प्राकृतिक एवं जैविक खेती अपनाने के लिए जागरूक किया जाएगा। अभियान के दौरान किसानों को सरकारी योजनाओं के तहत बीज वितरण, मिट्टी जांच और कृषि विभाग की विभिन्न सुविधाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही खेती में आधुनिक तकनीकों के उपयोग, उर्वरकों के संतुलित इस्तेमाल तथा फसलों की बेहतर पैदावार के लिए जरूरी उपायों पर भी चर्चा की जाएगी। ---- यह भी पढ़ें- Katihar News: किसान चौपाल में उन्नत खेती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.