Lakhisarai News: किऊल स्टेशन पर मुजफ्फरपुर जा रहे अधेड़ की अचानक मौत
लखीसराय, सितम्बर 2 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। किऊल जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर बुधवार को एक 55 वर्षीय अधेड़ की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के सूर्यगढ़ा निवासी राजू राय (पिता- देवेंद्र राय) के रूप में की गई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मची है। मिली जानकारी के अनुसार, राजू राय अपने घर से मुजफ्फरपुर जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान किऊल स्टेशन पर अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई और वे अचेत होकर गिर पड़े। प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों की सूचना पर राजकीय रेल पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। जीआरपी ने तत्परता दिखाते हुए घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी। इसके बाद उन्हें बेहतर इलाज और आपातकालीन चिकित्सा सहायता के लिए लखीसराय सदर अस्पताल लाया गया। अस्पताल लाते ही डॉक्टर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.