लखीसराय, जुलाई 6 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल अंतर्गत किऊल स्टेशन पर चलाए जा रहे ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत रेलवे सुरक्षा बल एवं जीआरपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक साइकिल चोर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चोरी की गई साइकिल भी बरामद कर उसके वास्तविक मालिक को सौंपने की प्रक्रिया शुरू की गई। जानकारी के अनुसार, 6 जुलाई 2026 को ड्यूटी पर तैनात आरक्षी अफजल अली को यात्री रिंकू यादव (पिता- कल्लू यादव, ग्राम बिछपुर, थाना दवहोई, जिला झांसी, उत्तर प्रदेश) ने सूचना दी कि उनके बच्चे की एवन कंपनी की साइकिल ट्रेन संख्या 53203 झाझा-दानापुर पैसेंजर से किसी अज्ञात व्यक्ति ने उतार ली है। जानकारी मिलते ही आरक्षी अफजल अली ने यात्री के साथ रेल परिसर में तलाश शुरू की। इस दौरान एक व्यक्ति को उक्त साइकिल के...