Lakhisarai News: किऊल स्टेशन की एयरपोर्ट लाइट से नहीं निकल रही रोशनी, कई हिस्सों में पसरा अंधेरा
लखीसराय, सितम्बर 20 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। पूर्व मध्य रेल के महत्वपूर्ण किऊल जंक्शन पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए करीब छह वर्ष पहले एयरपोर्ट लाइट की तर्ज पर की गई प्रकाश व्यवस्था अब सवालों के घेरे में है। स्टेशन परिसर में बेहतर रोशनी और डार्क स्पॉट खत्म करने के उद्देश्य से की गई इस व्यवस्था के बावजूद वर्तमान में प्लेटफार्मों के कई हिस्सों में अंधेरा बना हुआ है। खासकर रात के समय यात्रियों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक जाने और ट्रेन में चढ़ने-उतरने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किऊल जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 7/8 के दिल्ली छोर की ओर अंतिम हिस्से में पर्याप्त रोशनी नहीं रहने की स्थिति सामने आ रही है। इसी तरह प्लेटफार्म संख्या 1/2 के हावड़ा छोर के अंतिम हिस्से और शेड के आसपास भी कई जगह रोशनी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.