लखीसराय, अगस्त 14 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। कवैया थाना क्षेत्र के नया बाजार स्थित व्यायामशाला धर्मशाला गली वार्ड नंबर 32 के पास किऊल नदी में गुरुवार को शौच के बाद स्नान करने के लिए नदी में गए 18 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान व्यायामशाला धर्मशाला गली वार्ड नंबर 32 निवासी फेकन राम के पुत्र करण कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में मातम छाया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, करण कुमार शौच करने के बाद किऊल नदी में स्नान करने गया था। इसी दौरान वह नदी में बने गहरे गड्ढे में चला गया और पानी में डूब गया। स्थानीय लोगों के द्वारा डूबने की जानकारी मिलते ही दौड़कर सभी लोग नदी में घुसे और युवक को निकाला। युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचा जहां जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत बताया। घटना की सूचना मिलने...