Lakhisarai News: किऊल नदी में बना अस्थाई सड़क डूबा, दर्जनों गावों का संपर्क टूटा
लखीसराय, जुलाई 24 -- Lakhisarai News: चानन, निज संवाददाता। मानसून की मूसलाधार बारिश में किऊल नदी का जलस्तर बढ़ गया। किऊल नदी के जलस्तर बढ़ने से चानन और लखीसराय प्रखंड के कई इलाकों को शहर से सीधा कनेक्ट करने वाला अस्थाई सड़क व पुल नदी में एक बार फिर से पानी में समाहित हो गया। पिछले तीन -चार दिनों से इस पुल पर लोगों का आवागमन बाधित हो रहा है।
किऊल नदी का जलस्तर और लोग हालांकि जल स्तर घटने के बाद पुल पर फिर लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर आवागमन करने की तैयारी शुरू कर दी है। अनुमान के मुताबिक रोजना इस पुल से करीब 20-25 हजार की संख्या में लोगों का आवागमन होता है। दसअसल, किऊल बरसाती नदी कही जाती है। हाल के दिनों में लगातार अलग-अलग जगहों पर हो रही बारिश का प्रभाव किऊल नदी में देखने को मिल रहा है। बारिश के कारण किऊल नदी में बना अस्थाई सड़क डूब गया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.