Lakhisarai News: कार्यानन्द शर्मा स्मारक महाविद्यालय का 61वां स्थापना दिवस मना, गौरवशाली अतीत को किया गया याद
लखीसराय, अगस्त 18 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के पुरानी बाजार चितरंजन रोड स्थित कार्यानन्द शर्मा स्मारक महाविद्यालय परिसर में 61वां स्थापना दिवस समारोह अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमापूर्ण और उत्साहजनक वातावरण में आयोजित किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर महाविद्यालय परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ.जिसमें संस्थान की छह दशकों की गौरवशाली यात्रा, शैक्षणिक उपलब्धियों और समाज निर्माण में इसके योगदान को रेखांकित किया गया।कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. विजेन्द्र प्रसाद एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. विनोद कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अमित कुमार ने की। मंच का सफल एवं कुशल संचालन हिंदी विभाग की डॉ. कीर्ति क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.