Lakhisarai News: करंट की चपेट में आने से किसान की दर्दनाक मौत, तेतरहट थाना क्षेत्र के शरमा गांव की घटना
लखीसराय, अगस्त 7 -- Lakhisarai News: करंट की चपेट में आने से किसान की दर्दनाक मौत, तेतरहट थाना क्षेत्र के शरमा गांव की घटना लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। तेतरहट थाना क्षेत्र के शरमा गांव में गुरुवार को जर्जर बिजली तार की चपेट में आने से युवा किसान की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल से पोस्टमार्टम के उपरांत परिजन को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार शरमा गांव निवासी दिनकर सिंह के 24 वर्षीय पुत्र गोल्डन कुमार अन्य किसान द्वारा बांस के सहारे खेत में पंपिंग सेट चलाने के लिए बिछाए गए बिजली के जर्जर तार में प्रवाहित करंट के संपर्क में आ गया। गोल्डन अपने खेत में धान रोपाई की तैयारी कार्य निपटाने के लिए जा रहा था। आसपास मौजूद ग्रामीण तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.