Lakhisarai News: कबाड़ से कमाल: छात्राओं ने बेकार प्लास्टिक से बनाए आकर्षक मॉडल, दिया प्लास्टिक मुक्त समाज का संदेश
लखीसराय, अगस्त 1 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर के नया बाजार स्थित श्री दुर्गा बालिका उच्च विद्यालय में शनिवार को इको क्लब के तत्वावधान में 'रिड्यूस, रीयूज और रीसायकल' विषय पर वेस्ट मैनेजमेंट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने बेकार प्लास्टिक और अन्य अनुपयोगी वस्तुओं से आकर्षक सजावटी एवं उपयोगी सामान तैयार कर सभी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण कबाड़ से तैयार किए गए रंग-बिरंगे गुलदस्ते, खिलौने, सजावटी सामग्री और अन्य उपयोगी वस्तुएं रहीं। जिन प्लास्टिक की बोतलों, डिब्बों और अन्य सामानों को लोग आमतौर पर कचरे में फेंक देते हैं, उन्हीं से छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता का परिचय देते हुए सुंदर कलाकृतियां बनाई। प्रदर्शनी देखने पहुंचे शिक्षक, अभिभावक और छात्र-छात्राएं इन कलाकृतियों की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.