लखीसराय, जुलाई 31 -- Lakhisarai News: सूर्यगढ़ा। नगर परिषद क्षेत्र के कटेहर गांव समेत अन्य स्थानों पर जल-जमाव होने से लोगों को कठिनाई हो रही है। कटेहर गांव के एक लिंक रोड पर जल का जमाव देख गया। गौरीशंकर मंदिर धाम जाने वाली संपर्क सड़क पर भी घर के लोगों के द्वारा खुदाई करके पानी बहाया जाता है। बारिश के कारण स्थानीय सीएचसी परिसर में पानी जमा हो गया था। पुरानी बाजार में भी गंदे पानी का जमाव हो गया जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...