Lakhisarai News: कजरा शिक्षांचल के 24 विद्यालयों में विद्यालय शिक्षा समिति के पुनर्गठन का कार्यक्रम जारी
लखीसराय, अगस्त 21 -- Lakhisarai News: कजरा शिक्षांचल के 24 विद्यालयों में विद्यालय शिक्षा समिति के पुनर्गठन का कार्यक्रम जारी कजरा, एक संवाददाता। कजरा शिक्षांचल अंतर्गत विद्यालय शिक्षा समिति के पुनर्गठन को लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय की ओर से कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। कार्यालय आदेश के अनुसार शिक्षांचल के वैसे प्रारंभिक विद्यालय, जिनकी विद्यालय शिक्षा समिति का कार्यकाल पूरा हो चुका है, उनमें नियमानुसार समिति का पुनर्गठन किया जाना है। इसके लिए कुल 24 विद्यालयों को चिह्नित कर तिथि एवं समय निर्धारित किया गया है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, कजरा द्वारा जारी कार्यालय आदेश में कहा गया है कि विद्यालय शिक्षा समिति के पुनर्गठन के लिए निर्धारित तिथि से एक सप्ताह पूर्व विद्यालय में नामांकित बच्चों के माता-पिता अथवा अभिभावकों को इसकी सूचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.