Lakhisarai News: कजरा में सड़क पर दौड़ लगा रहे युवा, हादसे का बढ़ा खतरा
लखीसराय, सितम्बर 30 -- Lakhisarai News: कजरा,एक संवाददाता। कजरा क्षेत्र में खेल मैदान के अभाव के कारण युवाओं को सड़क पर दौड़ लगाने और व्यायाम करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। सुबह के समय बड़ी संख्या में युवा सड़क किनारे दौड़ लगाते और विभिन्न प्रकार के शारीरिक अभ्यास करते नजर आते हैं। इससे जहां युवाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है, वहीं सड़क पर यातायात प्रभावित होने के साथ दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है। युवा सेना, पुलिस, अर्द्धसैनिक बल और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की शारीरिक तैयारी के लिए नियमित रूप से दौड़ और व्यायाम करते हैं। क्षेत्र में पर्याप्त खेल मैदान उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें मजबूरी में सड़क का सहारा लेना पड़ रहा है। युवाओं का कहना है कि वे सड़क पर अभ्यास करना नहीं चाहते, लेकिन अभ्यास के लिए सुरक्षित और उपयुक्त स्थान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.