Lakhisarai News: कजरा में दुर्गा पूजा को लेकर बन रहा भव्य पंडाल, पिंक रंग से सजेगा मुख्य बाजार
लखीसराय, अक्टूबर 11 -- Lakhisarai News: कजरा, एक संवाददाता। दुर्गा पूजा को लेकर कजरा में इस बार विशेष तैयारियां की जा रही हैं। कजरा दुर्गा पूजा समिति की ओर से भव्य एवं आकर्षक पूजा पंडाल का निर्माण कराया जाएगा। पंडाल को बंगाल के कुशल कारीगर तैयार करेंगे। पंडाल के दोनों प्रवेश द्वार भी आकर्षक बनाए जाएंगे। वहीं, दुर्गा पूजा के अवसर पर कजरा के मुख्य बाजार को गुलाबी रंग की रोशनी और सजावट से सजाने की योजना है। बाजार की प्रत्येक छत को पिंक रंग की सजावट से आकर्षक रूप दिया जाएगा,जिससे पूरे बाजार में उत्सवी माहौल देखने को मिलेगा।पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दर्जनों सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए भी विशेष व्यवस्था की जाएगी। समिति की ओर से इस बार पूजा को यादगार बनाने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.