Lakhisarai News: एक शराब तस्कर व पांच शराबी धराया
लखीसराय, जुलाई 6 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिप्र। नशा मुक्ति अभियान के तहत जिला उत्पाद पुलिस ने शनिवार को अलग-अलग थाना क्षेत्र से एक शराब तस्कर और पांच शराबी को गिरफ्तार किया। उत्पाद इंस्पेक्टर निर्मल कुमार ने बताया कि तेतरहट थाना क्षेत्र से सन्नी चौधरी को 01.500 लीटर अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जबकि रंजीत चौधरी, सुबोध मिस्त्री, राजीव कुमार, कमलेश महतो एवं जितेंद्र महतो और जीतो को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। सदर अस्पताल से मेडिकल जांच के बाद सभी आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.