लखीसराय, सितम्बर 1 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जल-जीवन-हरियाली अभियान की प्रगति को लेकर मंगलवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में समीक्षा बैठक हुई। अपर समाहर्ता नीरज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अभियान के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने सभी अंचलाधिकारियों को कागजात पर दर्ज जल निकायों को चिन्हित कर उन्हें अतिक्रमणमुक्त कराने का सख्त निर्देश दिया। अपर समाहर्ता ने कहा कि किसी भी जल निकाय पर स्थायी अतिक्रमण पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे हटाया जाए। उन्होंने सभी अंचलाधिकारियों को एक माह के भीतर अपने-अपने क्षेत्र के सभी चिन्हित जल निकायों को अतिक्रमणमुक्त कराने का निर्देश दिया। इसके लिए राजस्व कर्मचारियों के माध्यम से स्थल जांच कराने को कहा गया। प्रभारी पदाधिकारी राजस्व शशि कुमार न...