Lakhisarai News: एक उपद्रवी गिरफ्तार, 19 की पहचान के लिए तस्वीर जारी, जनता से मांगा सहयोग
लखीसराय, जुलाई 26 -- Lakhisarai News: लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। छात्र आंदोलन के दौरान समाहरणालय गेट और आसपास के क्षेत्रों में हुए उपद्रव के मामले में लखीसराय पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। घटना के बाद पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य उपद्रवियों की पहचान के लिए आम लोगों से सहयोग की अपील की है। पुलिस का कहना है कि आंदोलन की आड़ में कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की और सरकारी कार्य में बाधा डालने के साथ-साथ निजी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया। मामले को गंभीरता से लेते हुए कबैया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस के अनुसार, आंदोलन के दौरान कुछ लोगों ने निजी वाहनों में तोड़फोड़ की, पुलिस बल पर डंडे, बोतलें और अन्य वस्तुएं फेंकी तथा शांतिपूर्ण प्रदर्शन को हिंसक रूप देने का प्रयास कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.