Lakhisarai News: एंबुलेंस उपलब्ध नहीं करने के मामले में दो सदस्यीय कमेटी ने शुरू की जांच
लखीसराय, जुलाई 14 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चानन प्रखंड के धनवह बेलदरिया गांव निवासी स्व सुखदेव बिंद के 70 वर्षीय पुत्र राजेंद्र बिंद को मौत के बाद शव वाहन उपलब्ध नहीं करने के मामले में गठित दो सदस्यीय जांच कमेटी ने सोमवार को जांच प्रक्रिया शुरू किया है।
जांच टीम की संरचना डीएस डॉ कुमार अमित के निर्देश पर गठित जांच टीम में एसएनसीयू प्रभारी डॉ विभूषण एवं डॉ हरदीप बगेरिया शामिल हैं। दोनों ने जिला एंबुलेंस पदाधिकारी कन्हैया कुमार समेत मामले से जुड़े सभी आरोपित कर्मी को तलब कर उनका पक्ष सुना। जांच के दौरान पीड़ित परिजन से मोबाइल फोन के माध्यम से संपर्क कर पूरी घटना की जानकारी ली गई।
जांच का निष्कर्ष जांच टीम ने घटना पर खेद व्यक्त करते हुए निष्पक्ष जांच और न्यायसंगत कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं पूछताछ के दौरान आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.