लखीसराय, अगस्त 26 -- Lakhisarai News: कजरा, एक संवाददाता। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर थाना क्षेत्र के उरैन में आज ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन यूथ कमेटी उरैन की ओर से किया जा रहा है। आयोजन को लेकर कमेटी के सदस्यों द्वारा तैयारियां पूरी की जा रही हैं। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मौलाना अमानुल्लाह कासमी चतुरवर्दी शामिल होंगे। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जीवन, उनके संदेश और समाज में भाईचारे, शांति एवं सद्भावना के महत्व पर प्रकाश डाला जाएगा। आयोजकों ने बताया कि ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के पावन अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- Madhubani News: मोहम्मद साहब का जन्मदिन मनाने की अपील कार्यक्रम में लोगों को पैगंबर-ए...