Lakhisarai News: इंटरनेट के सदुपयोग से रोचक बनता है शिक्षण: पीयूष
लखीसराय, अक्टूबर 29 -- Lakhisarai News: बड़हिया,निज प्रतिनिधि। विश्व इंटरनेट दिवस के अवसर पर गुरुवार को बड़हिया प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय मुसहरी टोला दरियापुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधान शिक्षक पीयूष कुमार झा की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को इंटरनेट के उपयोग और डिजिटल माध्यम से शिक्षा ग्रहण करने के महत्व से अवगत कराया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों को एक प्रेरक बाल फिल्म दिखाकर की गई। इस अवसर पर प्रधान शिक्षक पीयूष कुमार झा ने कहा कि इंटरनेट के सदुपयोग से शिक्षण प्रक्रिया को अधिक सरल, सहज और रोचक बनाया जा सकता है। डिजिटल कक्षाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को विषयवस्तु समझाने में सहूलियत होती है। इंटरनेट पर उपलब्ध विभिन्न प्रकार की सूचनाओं और शैक्षणिक सामग्रियों की मदद से कठिन विषयों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.