Lakhisarai News: आवास सहायकों को दिया गया निर्देश
लखीसराय, अक्टूबर 15 -- Lakhisarai News: सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। स्थानीय प्रखंड कार्यालय परिसर के अंबेडकर सभा भवन में गुरुवार को विभिन्न पंचायत के आवास सहायकों की बैठक की गई इस बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी मंजुल मनोहर मधुप ने की। आवास योजना की समीक्षा की गई तथा इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया गया। नई सूची वाले लाभुकों को ग्राम सभा से पारित करना अनिवार्य होगा। आवास योजना के एप पर नए लाभुकों की सूची को अपलोड करने का भी निर्देश दिया गया। वैसे लाभुक जिन्हें दो किस्त मिल चुका है, मगर कार्य में प्रगति नहीं हुई है तो उन्हें नोटिस दी जाएगी तथा कार्रवाई भी की जाएगी। पूर्व के अधूरे कार्य को पूरा करने के लिए कहा गया। सुपरवाइजर सुमित कुमार,लेखापाल मनोज कुमार, कार्यपालक शिवदसानी यादव समेत अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.