लखीसराय, जुलाई 15 -- Lakhisarai News: सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय परिसर के मनरेगा भवन में मंगलवार को ग्रामीण आवास सहायकों तथा मनरेगा कर्मियों की संयुक्त रूप से बैठक की गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी मंजुल मनोहर मधुप ने अध्यक्षता की। इस बैठक में मनरेगा पीओ कौशलेंद्र कुमार, पीआरएस, कनीय अभियंता, कम्प्यूटर कर्मी शिवदानी कुमार, लेखापाल मनोज कुमार गौरव कुमार, सुपरवाइजर अमित कुमार समेत अन्य कर्मी थे। श्री मधुप ने आवास योजना की समीक्षा की और तृतीय किस्त मिलने की भी बात की। मनरेगा के तहत 90 दिनों के कार्य की मजदूरी के लिए अपूर्ण पक्का मकानों को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। जानकारी के अनुसार करीब 590 लाभुकों को तृतीय किस्त की राशि खाते में भेज दी गई है। यह भी पढ़ें- Banka News: प्रखंड समन्वय समिति की बैठक में विकास योजनाओं की हुई समीक...