लखीसराय, जुलाई 26 -- Lakhisarai News: सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। स्थानीय पुलिस थाना क्षेत्र के चंदनपुरा पंचायत के धनौरी गांव में शनिवार की रात में छापेमारी कर ग्रामीण अशोक यादव के पुत्र बॉबी कुमार उर्फ नीतीश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष रोहित कुमार के निर्देश पर पुलिस अवर निरीक्षक मो़. खुर्शीद आलम ने पुलिस बलों के साथ कांड संख्या 95/26 के धारा 109 के प्राथमिकी अभियुक्त के घर में छापेमारी की थी। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...