Lakhisarai News: आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में लगा विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर
लखीसराय, सितम्बर 30 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर बुधवार को जिले के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में 'जांच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार' कार्यक्रम के तहत विशेष स्वास्थ्य जांच एवं उपचार शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को उनके नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ही आवश्यक जांच, चिकित्सकीय परामर्श और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना था। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों की विभिन्न स्वास्थ्य मानकों की जांच की गई। इसमें मुख्य रूप से ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, वजन सहित विभिन्न प्रकार के कैंसर के संभावित लक्षणों की स्क्रीनिंग की गई। जांच के बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने लाभार्थियों की स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार चिकित्सकीय परामर्श दिया और आवश्यक उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.