Lakhisarai News: आठ शराबी धराया, लावारिस अवस्था में बियर बरामद
लखीसराय, जुलाई 8 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिप्र। नशा मुक्ति अभियान के तहत जिला उत्पाद पुलिस में मंगलवार को अलग-अलग थाना क्षेत्र से आठ शराबी को गिरफ्तार किया। इस लावारिस अवस्था में भारी मात्रा में बियर भी बरामद किया। उत्पादन स्तर पर निर्मल कुमार ने बताया कि टाउन थाना क्षेत्र से यूसुफ शेख, नाजिबुर शेख, छोटू चौधरी, काजू यादव, मेदनीचौकी थाना क्षेत्र से बिंदा मल्लिक उर्फ दिनेश मल्लिक, बड़हिया थाना क्षेत्र से अभिषेक कुमार, चंदन कुमार और अरविंद कुमार को शराब पीने का आरोप में गिरफ्तार किया गया। जबकि किऊल रेलवे यार्ड स्थित पानी टंकी के निकट से अज्ञात अवस्था में 84 लीटर अवैध बियर बरामद किया गया। सदर अस्पताल से मेडिकल जांच के बाद सभी आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.