लखीसराय, नवम्बर 3 -- Lakhisarai News: हलसी, एक संवाददाता। लखीसराय जिले के हलसी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत धीरा पंचायत के आगत गांव में विद्यालय के समीप सामुदायिक शौचालय के निर्माण को लेकर कवायद तेज हो गई है। मंगलवार को धीरा पंचायत के मुखिया गोपाल कुमार और हलसी प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) विकाश कुमार ने संयुक्त रूप से प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श भी किया। स्वच्छ भारत मिशन और ग्रामीण स्वच्छता अभियान के तहत इस महत्वपूर्ण परियोजना को जल्द से जल्द धरातल पर उतारने के लिए प्रशासनिक और पंचायत स्तर पर प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने विद्यालय परिसर के पास की भूमि का जायजा लिया। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि शौचालय का निर्माण ऐसी उप...