लखीसराय, अगस्त 20 -- Lakhisarai News: लखीसराय एक प्रतिनिधि । अशोक धाम मंदिर में तीसरी सोमवारी को हुई भगदड़ की घटना के बाद जिला प्रशासन ने आगामी चौथी और अंतिम सोमवारी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार को एसडीपीओ शिवम कुमार और एसडीएम प्रभाकर कुमार ने जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार एवं एसपी प्रेरणा कुमार के निर्देशन में अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की। घटना के दौरान सामने आई कमियों को दूर करने के लिए इस बार विशेष व्यवस्था की जा रही है। अशोक धाम स्टेशन तक एंबुलेंस पहुंचने की व्यवस्था की जाएगी, ताकि आपात स्थिति में मरीजों को तत्काल अस्पताल भेजा जा सके। यह भी पढ़ें- अशोक धाम भगदड़ की जांच को पहुंची धार्मिक न्यास परिषद की टीम, अफवाह से मची थी भगदड़ एंबुलेंस के सुगम आवागमन के लिए रास्ते को भी व्यवस...