Lakhisarai News: अशोकधाम स्टेशन के पास घटना स्थल पर सीसीटीवी कैमरा ही नहीं, फिर कैसे होगी फुटेज की जांच
लखीसराय, अगस्त 18 -- Lakhisarai News: लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। अशोकधाम मंदिर के समीप स्थित अशोकधाम रेलवे स्टेशन के पास हुई घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और जांच की प्रक्रियाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासनिक पदाधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार यह बात कही जा रही है कि घटना को लेकर सीसीटीवी फुटेज की सघन जांच की जाएगी ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों की पहचान हो सके। लेकिन इस इन सब के बीच एक ऐसा चौंकाने वाला सच सामने आया है, जिसने जांच के दावों पर सवालिया निशान लगा दिया है। दरअसल, धरातल पर हकीकत यह है कि अशोकधाम रेलवे स्टेशन के पास जिस मुख्य स्थान पर यह घटना घटी है, वहां दूर-दूर तक कोई भी सीसीटीवी कैमरा मौजूद ही नहीं है। ऐसे में सबसे बड़ा यक्ष प्रश्न यह उठता है कि जब घटना स्थल प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.