Lakhisarai News: अवैध बालू खनन मामले में पुलिस पर हमले का आरोपी टॉप-10 अपराधी नितेश गिरफ्तार, छह आरोपी जा चुके हैं जेल
लखीसराय, जुलाई 3 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शुक्रवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार के कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ ने तेतरहाट थाना पुलिस की बड़ी सफलता की जानकारी दी।
पुलिस की कार्रवाई उन्होंने बताया कि पुलिस पर हमले के मामले में फरार चल रहे टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल नितेश कुमार उर्फ नितीश कुमार को विशेष छापेमारी अभियान के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी लाखोचक गांव का रहने वाला है।
छापेमारी अभियान एसडीपीओ ने बताया कि 2 जुलाई को तेतरहाट थाना पुलिस किऊल नदी में अवैध बालू खनन के विरुद्ध छापेमारी अभियान चला रही थी। इसी दौरान मौके पर मौजूद वाहन मालिकों और चालकों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया तथा अपने वाहनों को लेकर भागने का प्रयास किया। इस घटना के बाद तेतरहाट थाना में संबंधित धारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.