Lakhisarai News: अरघा हटते ही अशोकधाम में लौटी स्थानीय श्रद्धालुओं की रौनक, संध्या आरती में उमड़ी भीड़
लखीसराय, अगस्त 26 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। अशोकधाम मंदिर में अंतिम सोमवारी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के तहत लगाया गया अरघा सिस्टम हटाए जाने के बाद एक बार फिर स्थानीय श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर में उमड़ने लगी। सोमवार को जहां मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की संख्या काफी कम रही और चारों ओर सन्नाटा पसरा रहा, वहीं ढाई बजे के बाद अरघा हटाए जाने की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों और मंदिर के नजदीक रहने वाले लोग पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने लगे। शाम होते-होते मंदिर परिसर स्थानीय महिला और पुरुष श्रद्धालुओं से भर गया। अरघा सिस्टम हटने के बाद श्रद्धालुओं को गर्भगृह के समीप पहुंचकर पूजा-अर्चना और जलाभिषेक करने का अवसर मिला। इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में अशोकधाम मंदिर पहुंचने लगे। सोमवार को लगे अरघा व्यवस्था के कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.