Lakhisarai News: अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी, 12 के खिलाफ बिहार अपराध नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई
लखीसराय, अक्टूबर 10 -- Lakhisarai News: लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने बिहार अपराध नियंत्रण अधिनियम, 2024 के तहत कार्रवाई तेज कर दी है। इस क्रम में जिला दंडाधिकारी के न्यायालय से धारा 3 के तहत 10 लोगों के विरुद्ध नोटिस जारी किए गए हैं। वहीं, धारा 12(2) के तहत दो आरोपितों को निरुद्ध करने की प्रक्रिया के तहत उन्हें नोटिस देकर न्यायालय में अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया है। जिला विधि शाखा से जारी दस्तावेजों के अनुसार, पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार की अनुशंसा पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है। प्रशासन का उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण स्थापित करना और आम लोगों के बीच सुरक्षा का माहौल बनाए रखना है। यह भी पढ़ें- Bhaga...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.