Lakhisarai News: अतिक्रमण हटाने में प्रशासन बेबस, अगले दिन फिर सजने लगीं दुकानें
लखीसराय, अक्टूबर 4 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर को अतिक्रमणमुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन और नगर परिषद की ओर से लगातार अभियान चलाए जाने के बावजूद इसका स्थायी असर दिखाई नहीं दे रहा है। प्रशासनिक कार्रवाई के बाद जिस जगह को खाली कराया जाता है, वहां अगले ही दिन दोबारा दुकानें सजने लगती हैं। इससे शहर में अतिक्रमण हटाने की मुहिम पर सवाल उठने लगे हैं। स्थिति यह है कि अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस बल की उपलब्धता और अभियान का रोस्टर तय होने के बाद भी सार्वजनिक स्थलों पर दोबारा कब्जा करने का सिलसिला थम नहीं रहा है। ताजा मामला शहर के पुरानी बाजार स्थित सब्जी मंडी के पास किऊल नदी किनारे का है। शनिवार को यहां खाली कराई गई जगह पर फिर से रविवार को अस्थायी दुकानों का निर्माण और दुकान का स्वरूप तैयार करते लोग नजर आए। नदी किनारे सार्वजनिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.