Lakhisarai News: अतिक्रमण के कारण जाम से कराहता लखीसराय बाजार, लोग हर दिन हो रहे परेशान
लखीसराय, अगस्त 18 -- Lakhisarai News: लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। शहर में जाम की समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से सोमवार को सावन की तीसरी सोमवारी पर लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अशोकधाम मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ और देवघर जाने वाले वाहनों की संख्या बढ़ने से शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। बायपास से वाहनों के प्रवेश पर रोक के कारण बड़ी संख्या में वाहन बाजार की मुख्य सड़क से होकर गुजरते रहे। इसके चलते सुबह से लेकर शाम तक शहर का बाजार जाम की चपेट में रहा। शहर के शहीद द्वार से बड़ी दुर्गा स्थान होते हुए जमुई मोड़ तक सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। कई स्थानों पर स्थिति ऐसी रही कि वाहन कुछ मीटर आगे बढ़ने के बाद फिर रुक जा रहे थे। जाम के कारण राहगीरों को सड़क पार करने में भी परेशानी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.