Lakhisarai News: अज्ञात कारणों से लगी आग में छह मवेशियों की मौत - भूसा, मसूर, अनाज, बीज और खाद समेत चार से पांच
लखीसराय, नवम्बर 29 -- बड़हिया में आग से छह मवेशियों की मौत Lakhisarai News: अज्ञात कारणों से लगी आग में छह मवेशियों की मौत - भूसा, मसूर, अनाज, बीज और खाद समेत चार से पांच लाख की संपत्ति जलकर नष्ट बड़हिया, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या छह में शुक्रवार की देर रात आग ने एक परिवार की वर्षों की मेहनत और पूंजी को राख में तब्दील कर दिया। स्थानीय निवासी विजय सिंह के बथान में अचानक लगी आग से छह मवेशियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं, बड़ी मात्रा में भूसा, मसूर, अनाज और कृषि कार्य के लिए रखे बीज व खाद भी आग की भेंट चढ़ गए। घटना देर रात करीब तीन बजे की बताई गई। बथान से उठती आग की ऊंची लपटों ने कुछ ही देर में पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की भयावहता के बीच बथान में बंधे मवेशियों को बाहर निकालने का मौका तक नहीं मिल सका। घट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.