लखीसराय, सितम्बर 6 -- Lakhisarai News: चानन, निज संवाददाता। चानन प्रखंड के गोपालपुर में प्रस्तावित फ्रोजन सीमेन स्टेशन के निर्माण कार्य को गति देने के ख्याल से सासद सह केन्द्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह द्वारा शनिवार को स्थल निरीक्षण किया गया। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: रामगढ़ चौक प्रखंड क्षेत्र के शर्मा, तेतरहाट तथा नंदनामा के समीप सांसद का समर्थकों ने किया स्वागतमंत्री का निरीक्षण इस दौरान विधायक रामानंद मंडल, मुखिया प्रतिनिधि शशि भूषण राय के अलावा एनडीडीबी के विषेषज्ञ, एमडी, पशु एवं मत्सय विभाग के सचिव, डीएम शैलेन्द्र कुमार, एसपी प्रेरणा कुमार सहित जिले के तमाम अधिकारी मौजूद थे। अधिकारियों की मौजूदगी में मंत्री ने सभी बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कहा कि गोपालपुर में बनने वाला सीमेन स्टेशन पूर्णिया से भी बड़ा बनेगा। 110 करोड़ ...