लखीसराय, अगस्त 23 -- Lakhisarai News: लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। सावन की अंतिम सोमवारी पर अशोकधाम में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। रविवार को बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अशोकधाम मंदिर परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद मंदिर कार्यालय में जिला प्रशासन एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंत्री ने श्रद्धालुओं के आवागमन, भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा, पेयजल, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए मंदिर परिसर और पहुंच मार्गों पर प्रत्येक 100 मीटर पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। प्रशासन ने आकस्मिक ...