लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 19 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। तहसील क्षेत्र के कस्बा अजान में 90 साल पुराने ऐतिहासिक श्रीरामलीला महोत्सव एवं दशहरा मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। मेला कमेटी और ग्राम पंचायत मेले की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटी हैं। इस वर्ष मेले का शुभारंभ 26 अक्टूबर सोमवार को होगा। दस दिवसीय महोत्सव का समापन चार नवंबर को राजतिलक के साथ होगा। अजान के इस ऐतिहासिक मेले की शुरुआत वर्ष 1935 में हुई थी। इसकी नींव तत्कालीन जमींदार परिवार के चार भाइयों सेठ पंडित रामदत्त मिश्र, पंडित राजाराम मिश्र, पंडित दाताराम मिश्र और पंडित छोटेलाल मिश्र ने रखी थी। उस समय इन भाइयों की जमींदारी जड़ौरा, रायपुर, घुन्सी, अजान, इमलिया और दिलावरपुर समेत 36 गांवों तक फैली हुई थी। वर्ष 1960 के बाद मेले के सुव्यवस्थित संचालन के लिए मेला कमेट...