लखीमपुरखीरी, जुलाई 31 -- Lakhimpur Khiri News: कृषक समाज इंटर कॉलेज में सत्र 2025-26 की बोर्ड परीक्षा में कक्षा 12 व्यवसाय वर्ग की छात्रा कंचन पुत्री उपेंद्र सिंह ने 89.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक रवि प्रकाश वर्मा और प्रधानाचार्य अनंत प्रकाश सरोज ने उसे मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य अनंत प्रकाश सरोज ने कहा कि कंचन की सफलता केवल अच्छे अंकों की नहीं बल्कि उसके संघर्ष अनुशासन और कठिन परिश्रम की जीत है। उन्होंने कहा कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो तो सफलता अवश्य मिलती है। सम्मान समारोह में लखपत भारती, डॉ. अनिल कुमार, ओम प्रकाश यादव, सुमन कनौजिया और कौशल कुमार सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...