Lakhimpur Khiri News: 79.70 लाख से संवरेगा मुनूगंज का बरमबाबा स्थान
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 2 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। उत्तर प्रदेश सरकार की वंदन योजना के अंतर्गत नगर के मोहल्ला मुनूगंज स्थित ऐतिहासिक एवं आस्था के केंद्र बरमबाबा स्थान के सौंदर्यीकरण कार्य का मंगलवार को विधिवत भूमि पूजन किया गया। करीब 79.70 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्य का भूमि पूजन पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार मिश्र और बरमबाबा स्थान के लिए अपने भाई स्वर्गीय राजेन्द्र राठी की स्मृति में भूमि दान करने वाले विजय राठी ने संयुक्त रूप से किया। आचार्य लवकुश शास्त्री की टीम ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधि विधान से भूमि पूजन संपन्न कराया। पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने बताया कि प्रदेश सरकार की वंदन योजना के माध्यम से ऐतिहासिक धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व वाले स्थलों का जीर्णोद्धार औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.