Lakhimpur Khiri News: 75 किलो धरती के फूल लेकर जा रही पिकअप पकड़ी
लखीमपुरखीरी, जुलाई 17 -- Lakhimpur Khiri News: सिंगाही, संवाददाता। बेलरायां वन रेंज की टीम ने गुरुवार रात खैरीगढ़ तिराहे पर घेराबंदी कर अवैध रूप से जंगल से लाए जा रहे धरती के फूल से लदी एक पिकअप पकड़ ली। वन विभाग की टीम को देखकर चालक वाहन छोड़कर भाग गया। विभाग ने पिकअप को सीज कर बरामद धरती के फूल को नष्ट कर दिया है। मामले में वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।बेलरायां रेंज के रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि गुरुवार रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि जंगल से अवैध रूप से खोदकर लाए गए धरती के फूल से लदी एक पिकअप खैरीगढ़ की ओर से सिंगाही आ रही है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने कस्बे के खैरीगढ़ तिराहे पर घेराबंदी कर निगरानी शुरू कर दी। कुछ देर बाद संदिग्ध पिकअप को रोकने का प्रयास किया गया। वन विभाग की टीम को देखते ही चालक वाहन छोड़कर अंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.