लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 30 -- Lakhimpur Khiri News: मैगलगंज, संवाददाता। क्षेत्र के लिधियाई गांव में गुरुवार को सीतापुर आंख अस्पताल के तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन प्रधान प्रतिनिधि गौरव शुक्ला के कार्यालय पर किया गया। शिविर में चिकित्सकों की टीम ने 75 नेत्र रोगियों की आंखों की जांच की। जांच के दौरान 12 मरीजों की आंखों में मोतियाबिंद की शिकायत मिलने पर उन्हें ऑपरेशन कराने की सलाह दी गई। इनमें से पांच मरीज तत्काल चिकित्सकीय टीम के साथ ऑपरेशन के लिए सीतापुर रवाना हो गए। शिविर में नेत्र परीक्षक अनामिका और ऑर्गनाइजर मयंक अवस्थी ने मरीजों की जांच एवं आवश्यक परामर्श देने में सहयोग किया। शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को नेत्र संबंधी समस्याओं की जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना रहा। चिकित्सकों ने मरीजों को आंखों की देख...