लखीमपुरखीरी, अगस्त 26 -- Lakhimpur Khiri News: पसगवां। फर्रुखाबाद के मेहंदी घाट से 71 लीटर जल लेकर कांवड़ यात्रा पर निकले कांवड़ियो के जंगबहादुरगंज पहुंचने पर फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान परिजनों, सगे-संबंधियों के साथ भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष सीमा कश्यप भी मौजूद रहीं। उन्होंने तिलक लगाकर, पटका पहनाकर और फूलों की वर्षा कर कांवड़ियों का अभिनंदन किया। कांवड़ यात्रा समूह में अंकुर श्रीवास्तव, बादल, राघवेंद्र सिंह, रानू, सचिन, विकास गुप्ता, अभिषेक सिंह और 13 वर्षीय अंशु कश्यप शामिल हैं। सभी कांवड़िये मेहंदी घाट से जल लेकर छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ शिव मंदिर पहुंचेंगे, जहां सोमवार सुबह भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।स्वागत के दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ कांवड़ियों का जुलूस निकाला गया। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj...