लखीमपुरखीरी, सितम्बर 27 -- Lakhimpur Khiri News: चपरतला। क्षेत्र में पिछले 48 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप होने से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार भारी बारिश के बीच बिजली गुल होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। घरों में इनवर्टर जवाब दे चुके हैं, वहीं मोबाइल फोन डिस्चार्ज होने से लोगों का एक-दूसरे से संपर्क टूट रहा है। रातें अंधेरे में कट रही हैं और बिजली पर निर्भर रोजमर्रा के कामकाज पूरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। बिजली संकट के चलते पेयजल की समस्या भी गहराने लगी है। मोबाइल चार्ज करने से लेकर घरों में पानी की व्यवस्था तक प्रभावित हो रही है। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Chapra News: तीन दिनों से बिजली बाधित, लोगों का जनजीवन बेहाल लगातार बारिश के बीच बिजली न मिलने से लोगों क...